📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने सोमवार को समय सीमा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित होने वाले अभियानों—स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, स्वच्छता पखवाड़ा और आदि सेवा पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को जिला स्तरीय कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

17 सितंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम

कलेक्टर ने बताया कि 17 सितंबर को शासकीय पीजी कॉलेज खरगोन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मातृ-शिशु पर केंद्रित स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर, पोषण प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितलाभ वितरण जैसे कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही श्रमदान, पौधरोपण और रोजगार मेले का भी आयोजन होगा।

ग्राम सभाओं में होगा विजन प्लान तैयार

सीईओ जिला पंचायत श्री आकाश सिंह ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में 4 ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इनमें संसाधनों की समीक्षा, ट्रांजिट वॉक, विलेज विजन प्लान का मसौदा और अनुमोदन की प्रक्रिया होगी।

लंबित प्रकरणों और शिकायतों की समीक्षा

कलेक्टर ने लंबित सीमांकन, नामांतरण और बंटवारे के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सितम्बर अंत तक सभी लंबित मामलों का निराकरण किया जाए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतें संतुष्टि के साथ बंद की जाएं। नॉन अटेंडेंट शिकायतों के लिए अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश भी दिए।

योजनाओं और KPI पर विशेष ध्यान

बैठक में मनरेगा, पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, संबल योजना, एएनसी पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, कृत्रिम गर्भाधान, जाति प्रमाण पत्र, फॉर्मर रजिस्ट्री और गिरदावरी से जुड़े KPI की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को iGOT पोर्टल पर पंजीयन और न्यूनतम दो कोर्स पूरे करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार अगास्या, श्री अनिल जैन और श्री लोकेश छापरे सहित सभी एसडीएम मौजूद रहे, जबकि अन्य अधिकारी VC के माध्यम से जुड़े।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।