📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पूर्व कर्मचारी सत्यनारायण शर्मा का दावा — अरबों की शराब तस्करी में बड़े नामों की भूमिका, जांच एजेंसियों तक पहुंचा मामला

बड़वाह, खरगौन। द इंडिया स्पीक्स

मध्यप्रदेश स्थित एसोसिएटेड अल्कोहल्स एंड ब्रेवरीज लिमिटेड (केडिया ग्रुप) पर शराब तस्करी के गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं।
कंपनी के पूर्व कर्मचारी सत्यनारायण शर्मा ने दावा किया है कि इस ग्रुप द्वारा अरबों-खरबों रुपये मूल्य की शराब अवैध रूप से बेची गई, और इस पूरे मामले में प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता भी हो सकती है।


सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि उन्होंने सन् 2003 में भी इस पूरे रैकेट की शिकायत की थी, लेकिन उस समय किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा, “जब मैंने पहली बार शिकायत की, तब केडिया ग्रुप के लोगों ने मेरे पास मौजूद दस्तावेज जबरन छीन लिए और मामले को शांत कर दिया गया।”

शर्मा पहले कंपनी में स्पिरिट रूम राइटर और फॉरेन लिकर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत रहे हैं।


CBI और ED तक पहुंची शिकायत

पूर्व कर्मचारी सत्यनारायण शर्मा के अनुसार उन्होंने इस बार मामला सीधे पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश, आबकारी आयुक्त, सीबीआई (नई दिल्ली) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजा है।
उन्होंने बताया, “मैंने केडिया ग्रुप की शराब तस्करी की पूरी जानकारी सभी जांच एजेंसियों को दी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।”

शिकायत प्राप्त होने के बाद मध्यप्रदेश आबकारी आयुक्त ने जांच की जिम्मेदारी माननीय उपायुक्त (संभागीय उड़नदस्ता) एवं जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौर को सौंपी है।
गोपाल सिंह राठौर द्वारा व्हाट्सऐप के माध्यम से शर्मा को कथन दर्ज करवाने के लिए नोटिस भेजा गया।


श्री शर्मा ने कहा, “मैंने इस मामले में ED और CBI तक शिकायत भेज रखी है, लेकिन अब तक इन एजेंसियों की ओर से मुझे कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल केवल आबकारी विभाग का ही नोटिस मिला है।”

उन्होंने यह भी कहा, “अगर जांच निष्पक्ष रूप से की जाए तो यह मामला देशव्यापी शराब तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर सकता है।”


सत्यनारायण शर्मा ने अपनी जान की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।
उन्होंने आबकारी आयुक्त को लिखे पत्र में मांग की है कि उनका कथन या तो सुरक्षा व्यवस्था के तहत दर्ज किया जाए या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से।
उन्होंने कहा, “मुझे लगातार खतरा महसूस हो रहा है, इसलिए मैंने अपने बयान के लिए सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों की मांग की है।”

हालांकि अब तक आबकारी विभाग की ओर से इस अनुरोध पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


जानकारों का कहना है कि यह मामला केवल एक कंपनी या व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार देशभर में फैले शराब तस्करी गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं।
यदि जांच निष्पक्ष हुई तो हजारों करोड़ रुपये की शराब तस्करी का खुलासा हो सकता है।


The India Speaks की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

यह मामला The India Speaks के फेसबुक पेज पर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा, “इस भ्रष्टाचार की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।”
सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि यदि यह आरोप सही साबित होते हैं, तो यह देश के सबसे बड़े शराब घोटालों में से एक हो सकता है।


🎥 देखिए वीडियो रिपोर्ट में पूरा खुलासा

https://www.facebook.com/share/v/1GMJ8jyQUo

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।