प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, खरगोन में विद्यार्थियों को दी गई सुरक्षित लेनदेन और निवेश की उपयोगी जानकारी
खरगोन। The India Speaks Desk
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर (अग्रणी) महाविद्यालय, खरगोन (म.प्र.) में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में “फाइनेंशियल एंड डिजिटल लिटरेसी” विषय पर 15 अक्टूबर को ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विशेषज्ञों ने दी वित्तीय सुरक्षा और डिजिटल सावधानियों की जानकारी
इस ऑनलाइन व्याख्यान में विषय विशेषज्ञ डॉ. श्रुति गुप्ता एवं डॉ. मोनिका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता, निवेश के मूल सिद्धांत, बचत, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा तथा ऑनलाइन भुगतान की सावधानियों पर उपयोगी जानकारी दी।
“आज के समय में मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, ई-वॉलेट और नेट बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग जीवन का आवश्यक कौशल बन गया है,”
— डॉ. श्रुति गुप्ता, विशेषज्ञ वक्ता
प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान ने की। कार्यक्रम के संयोजक श्री गगन पाटीदार, प्रभारी, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ तथा वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आर.एस. चौहान रहे।
सहयोगी के रूप में डॉ. धमेंद्र अलावा, डॉ. सावित्री भगोरे एवं डॉ. विवेक सोलंकी ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
📞 7772828778 | 7723024600












