📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

इंदौर संभाग के चार जिलों की टीमों ने लिया उत्साहपूर्ण सहभाग | बालक वर्ग में इंदौर, बालिका वर्ग में खरगोन रही विजेता

खरगोन। The India Speaks Desk

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन बीकेजी इंटरनेशनल स्कूल, खरगोन में किया गया। इस प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के अंतर्गत आने वाले खरगोन, बुरहानपुर, इंदौर और खंडवा जिलों की बालक-बालिका टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को दिया मार्गदर्शन

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कानुडे, विशिष्ट अतिथि मुकेश खेड़े, हाई सेकंडरी अघावन प्राचार्य एवं बीकेजी इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर श्री हरिओम गुप्ता और श्रीमती प्रणिता गुप्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

“खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेल सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है,”
— श्री शैलेंद्र कानुडे, जिला शिक्षा अधिकारी

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सिर्फ संभाग स्तर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का होना चाहिए।

हरिओम गुप्ता बोले — शिक्षा विभाग दे रहा प्रतिभाओं को मंच

इस अवसर पर डायरेक्टर हरिओम गुप्ता ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के अवसर उपलब्ध करा रहा है — चाहे वह खेल, विज्ञान, साहित्य, या संस्कृति का क्षेत्र हो।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा —

“आप अपनी रुचि के अनुसार हर इवेंट में सहभागिता करें और अपने गांव, शहर व माता-पिता का नाम रोशन करें।”

120 खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

क्रीड़ा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के लगभग 120 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

इंदौर और खरगोन बने विजेता

रोमांचक मुकाबलों के बीच बालक वर्ग में इंदौर जिला ने विजेता का खिताब जीता, जबकि बुरहानपुर उपविजेता रहा।
बालिका वर्ग में खरगोन जिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, और बुरहानपुर उपविजेता रही।

प्रतियोगिता का उद्देश्य और समापन

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, और स्वास्थ्य प्रति स्पर्धा की भावना विकसित करना था। निर्णायक दल में हिमांशु पाटीदार, राजेंद्र चौहान, चेतन कुशवाह, पियूष सोनी, मयंक पाटीदार, दीपक पटेल, प्रवीण वाघ, नितिन जैन, चेतन कुल्मी और तनवीर खान शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र हिरवे ने किया और आभार प्राचार्य मुकेश खेड़े ने व्यक्त किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।