📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

76 मरीजों की जांच, 28 मरीजों को ऑपरेशन हेतु इंदौर रेफर किया गया

करही (खरगोन)। प्रभु रंसोरे/The India Speaks Desk
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खरगोन डॉ. मोहन सिसोदिया के आदेशानुसार तथा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अतुल गौर के मार्गदर्शन में 18 सितंबर 2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम जिला खरगोन एवं शंकरा आई सेंटर इंदौर के सहयोग से संपन्न हुआ।

मरीजों की जांच और चयन

संस्था प्रभारी डॉ. साउ जोशी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. आकाश पाटीदार ने बताया कि शिविर में आए 76 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 32 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनमें से 28 मरीजों को ऑपरेशन के लिए शंकरा आई हॉस्पिटल इंदौर भेजा गया।

निःशुल्क सुविधा उपलब्ध

शंकरा हॉस्पिटल के प्रतिनिधि क्रांति कुरचाम और प्रवीण वर्मा ने बताया कि—

“मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन, दवा, चश्मा, भोजन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही से ले जाने और छोड़ने की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।”

शिविर में सहयोग

शिविर के सफल आयोजन में नेत्र चिकित्सा सहायक ए. के. तारे, महेश पाटीदार, लोकेन्द्र शर्मा, मनोज कुशवाह, प्रवीण कर्मा, अमित कुमार नेभानी, शुभम कर्मा, शकुंतला अलावा, खुशबू कोचले, कुलदीप चौहान और सतीश वर्मा सहित कई स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।