📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

इंदौर–महेश्वर रोड पर आमजन परेशान, सड़कें टूटीं, प्रशासन मौन

खरगोन/करही। प्रभु रंसोरे (खरगोन म.प्र.) | The India Speaks

करही नगर के मुख्य बाजार और इंदौर–महेश्वर रोड पर इन दिनों अवैध मुरूम और रेती से भरे भारी वाहनों की वजह से रोजाना भयंकर चक्काजाम की स्थिति बन रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक सड़कें जाम रहती हैं, जिससे नगर का सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।


अवैध मुरूम–रेती के ओवरलोड डंपर और ट्रक, प्रशासन नदारद

स्थानीय नागरिकों के अनुसार डंपर, हाइवा, कंटेनर और भारी ट्रकों में बिना किसी रोक-टोक के अवैध मुरूम व रेती का परिवहन किया जा रहा है। अधिकांश वाहन ओवरलोड होकर गुजरते हैं, जिससे दोनों दिशाओं में आवागमन ठप हो जाता है।

नागरिकों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी मूक दर्शक बना हुआ है। खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के ओवरलोड निकलने के बावजूद न तो रोक-टोक हो रही है और न ही कोई कार्रवाई।


सड़कों की हालत बदतर, कतरगांव–बलवाड़ा रोड भी उखड़ा

ओवरलोड वाहनों की बेतहाशा आवाजाही से कतरगांव से बलवाड़ा तक निर्मित नई सड़क की हालत बिगड़ चुकी है। कई जगह सड़क उखड़ गई है और गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं।

स्थानीय लोग नाराजगी जताते हुए कह रहे हैं कि—

“एमपीआरडीसी और PWD विभाग पूरी तरह आंख मूंदकर बैठे हैं, कोई अधिकारी सुध नहीं ले रहा।”


अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, नागरिकों में भारी आक्रोश

करही तहसील मुख्यालय होने के बावजूद नागरिकों का कहना है कि तहसीलदार स्तर से भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। खनिज माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों का संचालन खुलेआम जारी है।

स्थानीय नागरिकों ने SDOP, थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले, तहसीलदार राजेश कुमार मुजमे और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।


नगर परिषद से भी उम्मीदें, CMO संजय गीते से कार्रवाई की अपील

हाल ही में करही–पाडल्या नगर परिषद में युवा और कार्यकुशल मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय गीते ने पदभार ग्रहण किया है। नागरिकों ने उनसे भी अपील की है कि पुलिस प्रशासन और तहसील अधिकारियों के साथ बैठक कर करही नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में तत्काल सुधार लाएं, और अवैध मुरूम–रेती वाहनों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।