📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

करही (खरगोन)। प्रभु रनसोरे | The India Speaks

भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “स्वस्थ नारी, सशक्त नारी, परिवार अभियान” के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर 2025 को करही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्य स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहन सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार एवं खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर के डॉ. अतुल गौर के मार्गदर्शन में वसुधा जैविक कृषक कल्याण समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष श्री ओम आनंद शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर डॉ. राकेश पाटीदार (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजेन्द्र मंडलोई (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. बी.एल. लछेठा (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. अवधेश पाटीदार (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. साउ जोशी, डॉ. आकाश पाटीदार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

237 मरीजों का उपचार, 50 लोगों ने किया रक्तदान

संस्था प्रभारी डॉ. साउ जोशी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. आकाश पाटीदार ने बताया कि शिविर में कुल 237 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं 58 महिलाओं की एचबी, सिकल सेल, बीपी, शुगर आदि की जांच की गई।
“इस शिविर में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहन सिंह सिसोदिया सहित 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।”

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

समाजसेवी और स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

शिविर में डॉ. श्रेणिक छाजेड़, डॉ. चंद्रजीत सांवले, डॉ. विकास डोंगरे सहित कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। वहीं नगर करही से अजीत छाजेड़, जितेंद्र गौड़, गोविंद पाटीदार, महेंद्र सिंह सोनी, विकास राठौड़ सहित कई समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।