📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। संवाददाता | The India Speaks
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर कार्यालय, खरगोन के कमरा नंबर 208 में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

नोडल अधिकारी नियुक्त

इस कंट्रोल रूम का संचालन लोक सेवा प्रबंधक श्री दीपक रावत और प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमानसिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। दोनों अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उद्देश्य और कार्यप्रणाली

यह कंट्रोल रूम बाढ़, अतिवृष्टि या अन्य किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जनहानि, पशुहानि, फसल नुकसान और अन्य संबंधित जानकारी को तत्काल संकलित और प्रसारित करेगा। शासन के निर्देश और अधीनस्थ स्तर से प्राप्त सूचनाओं को भी यहां से अविलंब साझा किया जाएगा।

24×7 सुविधा और संपर्क नंबर

यह कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे (24×7) संचालित रहेगा। नागरिक किसी भी आपदा से जुड़ी समस्या या जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 07282-233601 पर संपर्क कर सकते हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।