📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

72वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित

खरगोन। The India Speaks Desk

सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है। 20 नवंबर 2025 को भोपाल स्थित समन्वय भवन में आयोजित 72वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह-2025 के समापन समारोह में बैंक को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा प्रदान किया गया।


कार्यक्रम के दौरान बैंक से संबद्ध 20 ई-पैक्स समितियों को भी उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि सहकारिता क्षेत्र में खरगोन जिले की बढ़ती भूमिका और मजबूत कार्यशैली का प्रमाण मानी जा रही है।


पैक्स कंप्यूटरीकरण में पहले भी रहा है अव्वल

इससे पूर्व भी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन को पैक्स कंप्यूटरीकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया जा चुका है।
“विकसित भारत 2047” के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह के “सहकार से समृद्धि” मिशन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में, मध्यप्रदेश का सहकारिता विभाग सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, प्रदेश के सहकारी ढांचे को मजबूती देने में अग्रणी योगदान दे रहा है।


बैंक प्रशासक एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता इंदौर बी.एल. मकवाना ने बताया कि पूर्व एमडी पी.एस. धनवाल के मार्गदर्शन में बैंक की प्र. मुख्य कार्यपालन अधिकारी संध्या रोकड़े, के.आर. आवासे (उपायुक्त सहकारिता, खरगोन), बैंक के नोडल अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, शाखा प्रबंधक, कर्मचारी, संस्था प्रबंधक, संस्था प्रशासक और कम्प्यूटर ऑपरेटरों की निरंतर मेहनत के कारण बैंक को प्रदेश स्तर पर तीन-तीन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, ई-पैक्स और 100% अंकेक्षण के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ।


बैंक आगे भी नई उपलब्धियों के लिए करेगा कार्य—संध्या रोकड़े

बैंक की इस सफलता पर प्र. मुख्य कार्यपालन अधिकारी संध्या रोकड़े ने बैंक प्रशासक बी.एल. मकवाना, के.आर. आवासे, पूर्व एमडी पी.एस. धनवाल सहित सभी अधिकारियों, संस्था प्रबंधकों, प्रशासकों और कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को बधाई देते हुए कहा कि—

“यह सम्मान टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है। बैंक आगे भी नई-नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।”

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।