📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पशु चिकित्सा विभाग ने पशुपालकों से अपील की—4 माह से अधिक उम्र के सभी पशुओं को लगवाएं टीका

खरगोन। The India Speaks Desk

भारत सरकार पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विभाग के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) के तहत जिले में गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं में खुरपंका और मुंहपका (FMD) रोग की रोकथाम हेतु निःशुल्क टीकाकरण अभियान जारी है।

यह अभियान 1 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 15 नवंबर 2025 तक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है।


जिलेभर में चल रहा निःशुल्क टीकाकरण कार्य

अभियान के अंतर्गत सभी गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं को मुफ्त टीके लगाए जा रहे हैं।
टीकाकरण का कार्य पशु चिकित्सा विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, गोसेवक, मैत्री व संबंधित कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।

“यह बीमारी विषाणु जनित और अत्यंत घातक है। इससे पशुओं के मुख व खुरों में छाले, घाव व जंतु हो जाते हैं, जिससे दुग्ध उत्पादन में भारी कमी आती है और पशुपालकों को आर्थिक हानि झेलनी पड़ती है।”
— डॉ. जी.एस. सोलंकी, उप संचालक, पशु चिकित्सा विभाग खरगोन


पशुपालकों से अपील

डॉ. सोलंकी ने सभी पशुपालकों से आग्रह किया है कि वे अपने 4 माह से अधिक आयु के सभी गौ व भैंस वंशीय पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि खुरपंका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारियों से उनके पशु सुरक्षित रहें।
उन्होंने बताया कि जिले की सभी पशु चिकित्सा संस्थाओं में पर्याप्त मात्रा में टीका द्रव्य उपलब्ध है।
टीकाकरण से संबंधित जानकारी के लिए पशुपालक निकटतम पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर सकते हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।