📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

5606 जल संरक्षण कार्यों के साथ वेस्टर्न जोन में 13वां स्थान, केंद्र सरकार से मिलेगी 25 लाख की पुरस्कार राशि

खरगोन। The India Speaks Desk

जनसहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में खरगोन जिले ने देशभर में परचम लहराया है। केंद्र सरकार के जल संसाधन और नदी विकास विभाग द्वारा जल शक्ति अभियान अंतर्गत प्रारंभ किए गए ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में खरगोन ने वेस्टर्न जोन में 13वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए जिले को 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

5606 जल संरक्षण कार्य पूरे

जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा जैनेन्द्र आर्य ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2024 से 31 मई 2025 तक जिले में 5606 जल संरक्षण कार्यों का सत्यापन किया गया है। सभी कार्य स्थल पर पूर्ण हो चुके हैं।
इन कार्यों में खेत तालाब, स्टॉप डैम, कंटूर-ट्रेंच, सोखपीट, चेक डैम, कपिलधारा, तालाब सौंदर्यीकरण जैसी प्रमुख गतिविधियाँ शामिल रहीं।

व्यापक रणनीति और जनसहभागिता

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल और सीईओ जिला पंचायत आकाश सिंह के मार्गदर्शन में जल संरक्षण की व्यापक रणनीति बनाई गई। इसमें स्वयंसेवी संगठनों, स्वसहायता समूहों और ग्रामीण नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई।
कम लागत और अधिक प्रभावी कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण किया गया तथा पुराने जलस्रोतों का पुनर्जीवन किया गया। हजारों कृत्रिम रिचार्ज स्ट्रक्चर और प्रत्येक गाँव में जल संरचनाएँ स्थापित कर वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दिया गया।

लगातार जागरूकता अभियानों और नागरिकों की भागीदारी से यह प्रयास स्थायी बन सका। परिणामस्वरूप खरगोन जिले ने जल संरक्षण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की और देशभर में अपनी पहचान बनाई।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।