📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk

खरगोन कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार, 16 सितंबर 2025 को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, अपर कलेक्टर रेखा राठौर, एसडीएम वीरेन्द्र कुमार कटारे, डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन और लोकेश छापरे सहित अन्य अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 57 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत

जनपद पंचायत बड़वाह की ग्राम पंचायत सगडियाव की श्रीमती माया आसकले ने आवेदन देकर बताया कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में दर्ज है, लेकिन उन्हें अब तक आवास नहीं मिला। उन्होंने कहा कि 8 माह पहले पंचायत सचिव और सरपंच ने दस्तावेज जमा कराए थे और आवास आने का आश्वासन दिया था, पर अब तक टालमटोल की जा रही है। माया बाई ने किराया जुटाकर जनसुनवाई में पहुंचकर जांच करवाने और आवास दिलाने की मांग की।

संबल योजना की राशि न मिलने की समस्या

जनपद पंचायत सेगांव के पनाली गांव की श्रीमती किरणबाई पति स्व. अनिल ने बताया कि उनके पति का निधन 3 नवंबर 2022 को हो चुका है। पात्रता अनुसार उनका संबल योजना अंतर्गत भुगतान स्वीकृत भी हो गया है, किंतु चार माह बीत जाने के बाद भी राशि उनके बैंक खाते में नहीं आई है। किरणबाई ने कहा कि अन्य हितग्राहियों को योजना की राशि मिल चुकी है, पर उनका भुगतान लंबित है। उन्होंने शीघ्र राशि दिलाने की मांग की।

अनुकम्पा अनुदान का भुगतान लंबित

धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम गोपालपुरा की श्रीमती राधाबाई ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति बद्रीलाल, जो वर्ष 1991 से कार्यपालन यंत्री कार्यालय (गुण नियंत्रण) सनावद में चौकीदार पद पर कार्यरत थे, का निधन 30 अप्रैल 2021 को हो गया था। उन्होंने कहा कि पति की सेवा के बावजूद उन्हें अब तक अनुकम्पा अनुदान (अनुग्रह राशि) का भुगतान नहीं मिला। राधाबाई ने शीघ्र राशि जारी किए जाने की मांग रखी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।