📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

स्कूल में छात्राओं को एचआईवी/एड्स से बचाव, जागरूकता और उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई

खरगोन। The India Speaks Desk
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 खरगोन में सोमवार, 01 दिसंबर 2025 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मजिस्ट्रेट एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राजकुमार यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान तथा जिला नोडल अधिकारी एड्स डॉ. हर्ष महाजन उपस्थित रहे।
कार्यशाला में छात्राओं को एड्स से बचाव, हेल्थ से जुड़ी आवश्यक सावधानियां और वैज्ञानिक जानकारी साझा की गई।


“युवाओं को भटकाव से बचकर विकास की राह चुननी चाहिए” — जिला मजिस्ट्रेट

“पाश्चात्य संस्कृति ने युवाओं को भटकाव की ओर धकेला है। ऐसे में युवाओं को समझदारी, संयम और सूझबूझ से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए तथा देश के विकास में योगदान देना चाहिए। यदि किसी को एचआईवी हो जाए तो उसके साथ भेदभाव न करें, बल्कि सहयोग और साहस बढ़ाएं।”
— जिला मजिस्ट्रेट श्री राजकुमार यादव


सीएमएचओ डॉ. डी.एस. चौहान ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही अपने और देश के विकास में साझेदार बन सकता है। इसलिए युवाओं को सतर्क रहकर सही जानकारी अपनानी चाहिए।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

एचआईवी/एड्स के फैलने के कारण, बचाव और उपचार पर विस्तृत जानकारी

जिला नोडल अधिकारी एड्स डॉ. हर्ष महाजन ने छात्राओं को एड्स के फैलने के कारण, बचाव के उपाय, उपलब्ध उपचार और उससे जुड़े मिथकों के बारे में विस्तार से बताया।

जिला नोडल पर्सन एड्स मुकेश पटेल ने कहा कि सही और सटीक जानकारी ही एचआईवी/एड्स से बचाव का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से युवा आसानी से विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने ‘1097’ टोल फ्री नंबर भी बताया, जहाँ 24 घंटे एचआईवी/एड्स संबंधी जानकारी उपलब्ध रहती है।

संस्था की प्राचार्य ने सभी अतिथियों और विशेषज्ञों का आभार जताया।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।