📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

The India Speaks Desk

गोगावा/खरगोन, 08 अक्टूबर 2025। खरगोन जिले में कृषि उपज मंडियों की व्यवस्थाओं और किसानों की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी ने आज खरगोन कृषि उपज मंडी और गोगांवा मंडी का निरीक्षण किया। उनके साथ मंडी सचिव श्रीमती शर्मिला निनामा भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर ने किसानों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था, कैंटीन और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल जैन ने कृषि उपज मंडी करही का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

सोयाबीन फसल के लिए पंजीयन की स्थिति

खरगोन जिले में सोयाबीन फसल हेतु कुल 5,155 किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीयन का वितरण इस प्रकार है:

महेश्वर: 1,317

भीकनगांव: 644

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

बड़वाह: 575

झिरन्या: 503

खरगोन: 509

कसरावद: 433

गोगाँव: 371

सेंगांव: 380

भगवानपुरा: 258

सनावद: 124

खरगोन नगर: 41

भावांतर योजना के लिए अपील

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे भावांतर योजना के अंतर्गत समय पर अपना पंजीयन कराएं। किसान बंधु अपना पंजीयन निकटतम सहकारी समितियों, ग्राहक सेवा केंद्र या एमपी ऑनलाइन/कियोस्क केंद्र पर 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक कर सकते हैं।

सोयाबीन की बिक्री मंडियों/उपमंडियों में 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक की जा सकेगी। इससे किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।