📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

गायत्री मंदिर से महाविद्यालय तक छात्र-छात्राएं करेंगे जनजागरूकता रैली

खरगोन। The India Speaks Desk

नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के छठे वर्ष में प्रवेश के अवसर पर जिले में 15 अक्टूबर 2025 को नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली प्रातः 8:30 बजे गायत्री मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर महाविद्यालय परिसर तक पहुंचेगी।


राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के साथ जागरूकता कार्यक्रम

25 सितंबर से 7 नवंबर 2025 तक नशामुक्त भारत अभियान के तहत तीन स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता और समूह चर्चा शामिल हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करना है।

इन प्रतियोगिताओं का आयोजन माइगोव (MyGov) प्लेटफार्म के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे देशभर के विद्यार्थी और युवा ऑनलाइन भाग ले सकेंगे।


रैली में छात्र-छात्राएं और संस्थान होंगे शामिल

उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री धर्मेन्द्र गांगले ने जानकारी दी कि “जिला स्तरीय नशामुक्ति अभियान के तहत 15 अक्टूबर को रैली में महाविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। रैली के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।”

“हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति नशा मुक्त जीवन अपनाए और समाज को स्वस्थ दिशा दे।” — श्री धर्मेन्द्र गांगले, उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।