📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन (मध्यप्रदेश): निमाड़ रेंज की खरगोन पुलिस ने अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के कसरावद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की एक गंभीर वारदात का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है, और इस घटना में शामिल कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह थी वारदात:

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 09 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 2-3 बजे कसरावद के ग्राम जावदा घाटी के पास हुई थी। फरियादी लालू और एक पीड़िता अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी 03 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने न केवल उनसे मारपीट की, बल्कि उनसे ₹20,000/- कीमत के 02 मोबाइल फोन और ₹10,200/- की नगदी भी लूट ली। इतना ही नहीं, उन्होंने जबरन फरियादी से फोन पे के माध्यम से ₹400/- भी ट्रांसफर करवा लिए।

तत्काल एक्शन और गिरफ्तारी:

इस गंभीर वारदात को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन और डीआईजी निमाड रेंज के निर्देशों के बाद पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा ने गंभीरता से लिया। एसडीओपी मण्डलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन ने एक विशेष टीम का गठन किया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

​गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने धरमपुरी फाटा के पास दबिश दी और पांचों आरोपियों को धर दबोचा।

बड़ी बरामदगी:

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए दोनों मोबाइल फोन और ₹8,000/- नगदी बरामद कर ली है। इसके अलावा, घटना में उपयोग की गई 03 मोटरसाइकिलें (कीमत लगभग ₹2 लाख) और 05 अन्य मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

पुलिस ने धरमपुरी और बैसरकुण्ड के रहने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
  1. ​आनंद पिता मुकेश अजनारे (20)
  2. ​चंदन पिता नरेन्द्र अजनारे (18)
  3. ​अमन पिता देवचन्द अजनारे (22)
  4. ​राहुल पिता सुरेश भुरिया (22)
  5. ​करण पिता कालू सिसोदिया (24)

​वरिष्ठ अधिकारियों ने दिनदहाड़े हुई इस घटना का इतनी जल्दी खुलासा करने के लिए कसरावद पुलिस टीम की सराहना की है। यह सफलता खरगोन पुलिस की अपराधियों पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

[ब्यूरो रिपोर्ट, खरगोन – द इंडिया स्पीक्स]

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।