बलकवाडा/ खरगोन | The India Speaks
खरगोन पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 02 किलो 50 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 20,000 रुपये) और परिवहन के लिए इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 40,000 रुपये) जप्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम भुरु पिता दिदार खान (55 वर्ष, निवासी ग्राम बलखड़ थाना बलकवाड़ा) है, जो पहले से ही आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और गुंडा सूची में दर्ज है।
पुलिस की कार्रवाई
इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग और निमाड़ रेंज खरगोन के डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के निर्देश पर थाना बलकवाड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और आरोपी को भैरवान बाबा मंदिर, ग्राम भोपालपुरा के पास से पकड़ा।
पकड़े जाने पर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तारशुदा आरोपी भुरु पर पहले से 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें जुआ एक्ट, आर्म्स एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत मामले शामिल हैं।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीओपी मंडलेश्वर श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बलकवाड़ा रितेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम योगदान दिया। टीम में उप निरीक्षक पप्पू मौर्य, सउनि अशोक नायर, सउनि जगदीश चौहान, प्रआ रामेश्वर पाण्डेय, प्रआर सियाराम डावर, आर सुमित भदौरिया, आर जीतेन्द्र बघेल, आर धर्मेंद्र सोलंकी और सायबर सेल से अभिलाष डोंगरे शामिल रहे।












