बेड़ियां/खरगोन। The India Speaks Desk |
खरगोन जिले की पुलिस ने नवागत पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना बेड़िया पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ अभियान चलाते हुए राजस्थान से हथियार खरीदने आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
आरोपी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा जब्त
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी के पास से 10 नग देशी पिस्टल जब्त की हैं। जब्त किए गए इन हथियारों की अनुमानित कीमत करीब ₹2,50,000 बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी इन हथियारों की तस्करी करने की फिराक में था।
पुलिस की सख्ती से तस्करों में खौफ
नवागत एसपी रविन्द्र वर्मा ने पदभार संभालते ही अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की इस सख्त कार्यवाही से हथियार तस्करों में दहशत का माहौल है।
“खरगोन पुलिस अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई करेगी। जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”
— पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा












