📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पारिवारिक विवाद में किया गया था अपहरण, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

बेड़ियां | करण चरोले | The India Speaks

खरगोन जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत 7 वर्षीय मासूम बालक को मात्र 10 घंटे के भीतर आरोपी के चंगुल से मुक्त करा लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया, जहां परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।


घटना कैसे हुई?

दिनांक 18 सितंबर 2025 को थाना बेड़िया पर फरियादी निवासी ग्राम कातोरा ने सूचना दी कि उनका 7 वर्षीय बेटा, जो प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है, दोपहर करीब 1 बजे अपने मौसा लोकेन्द्र के साथ स्कूल से निकला था। लोकेन्द्र ने बच्चे को घर ले जाने का बहाना बनाया, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बेड़िया पर अपराध क्रमांक 203/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बेड़िया उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी लोकेन्द्र निवासी देपालपुर है। इसी बीच आरोपी ने परिजनों को फोन कर इंदौर में होने की जानकारी दी और बच्चा न लौटाने व जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने तत्काल इंदौर और देपालपुर पुलिस से संपर्क साधा और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया और 7 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


आरोपी गिरफ्तार, परिजन हुए भावुक

पुलिस ने आरोपी लोकेन्द्र उर्फ लोकेश पिता विजयसिंह (28 वर्ष, निवासी देपालपुर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मासूम बालक की सुरक्षित वापसी पर परिजन भावुक हो गए और पुलिस का धन्यवाद किया।


पुलिस टीम का विशेष योगदान

इस सफलता में एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत, थाना प्रभारी बेड़िया उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव, सउनि मेहबुब खान, प्र.आर. 420 महिपाल, प्रधान आरक्षक 533 राजेंद्र चौहान, आरक्षक 643 कैलाश, आरक्षक 850 राजीव गुर्जर, आरक्षक 1050 अखिलेश सिंह, आरक्षक 429 सरदार निगम और साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।