📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन में युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत रोजगार मेला, विभिन्न कंपनियों ने युवाओं को दिए अवसर

खरगोन। The India Speaks Desk |
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देश और जिला पंचायत के सीईओ श्री आकाश सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खरगोन में युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय संयुक्त रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में कुल 271 युवाओं का रोजगार हेतु प्राथमिक चयन किया गया।


निजी कंपनियों ने दिए मौके

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

रोजगार मेले में कृषिधन बायोकेयर प्रा. लि. इंदौर, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लि. अहमदनगर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस खरगोन, शिवशक्ति एग्रीटेक लि. खरगोन, नवभारत फर्टिलाइजर्स लि. खरगोन और श्री वेद इंडस्ट्रीज पीथमपुर जैसी निजी कंपनियों ने भाग लिया। विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के बाद युवाओं को रोजगार के अवसर दिए गए।


योजनाओं की जानकारी भी दी गई

मेले के दौरान

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

प्रभारी वरिष्ठ उद्यान अधिकारी रोहित अंसारी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की जानकारी दी।

उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक शुभम वास्केल ने प्रधानमंत्री उद्यम क्रांति ऋण योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में मार्गदर्शन किया।

आरसेटी निदेशक रजत अग्रवाल ने निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी।

रोजगार मेले में 40 युवाओं का प्रशिक्षण के लिए पंजीयन भी हुआ।


स्वास्थ्य परीक्षण और नशामुक्ति की शपथ

सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी जगदीश सोलंकी ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम — डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. भूपेश पाटीदार, डॉ. कामिनी पंवार एवं स्टाफ ने 215 युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 165 आभा आईडी बनाई गईं और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।


प्रशासन की मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते, जिला समन्वयक स्वास्थ्य विभाग विनोद पंवार, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य अजय मुकाती, व्याख्याता रंजीत सिंह रावत, आईटीआई ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी अजय मुजाल्दे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।