खरगोन। The India Speaks Desk
मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण गत दिवस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक डीबीटी के माध्यम से किया गया। इस योजना के तहत खरगोन जिले के 202 हितग्राहियों को कुल 4 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
वेबकास्ट के माध्यम से जुड़ा कार्यक्रम
इस अवसर का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के जरिए कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया।
हितग्राही एवं अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्रम पदाधिकारी श्री रविन्द्र दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के लगभग 20 हितग्राही भी एनआईसी कक्ष में मौजूद रहकर इस कार्यक्रम के साक्षी बने।












