📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

उनि कमल तारे और प्रआर विजय दीक्षित का सम्मान कर किया गया सम्मानजनक विदाई समारोह

खरगोन। The India Speaks Desk
जिला खरगोन में पदस्थ उपनिरीक्षक (उनि) कमल तारे एवं प्रधान आरक्षक (प्रआर) विजय दीक्षित ने 2 दिसंबर 2025 को अपनी सेवाएँ पूर्ण कर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा ने अपने कार्यालय में एक ससम्मान विदाई समारोह का आयोजन कर दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

एसपी वर्मा ने शॉल-श्रीफल और मोमेंटो देकर दी शुभकामनाएँ

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, पुलिस मोमेंटो और ट्रॉली बैग भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने कहा कि—

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

“पुलिस विभाग में दी गई निष्ठापूर्ण और अनुकरणीय सेवाएँ हमेशा याद रखी जाएंगी।”

विदाई के दौरान दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी शुभकामनाएँ दी गईं और उनके उल्लेखनीय सेवाभाव की सराहना की गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रूहल, सूबेदार मुकेश हायरी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।
सभागार में भावनात्मक माहौल के बीच दोनों अधिकारी सम्मानपूर्वक विदाई पाकर भावुक हो उठे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।