उत्कृष्ट रखरखाव वाले केयर टेकर को किया गया सम्मानित
खरगोन। The India Speaks Desk
विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कोल के निर्देश पर शहरभर में “टॉयलेट 25” अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत 19 नवंबर को नगर के सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का व्यापक निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वच्छता व्यवस्था, रखरखाव और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिन शौचालयों में स्वच्छता एवं रखरखाव की स्थिति संतोषजनक और बेहतर पाई गई, वहां कार्यरत केयर टेकरों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका द्वारा यह कदम स्वच्छता कर्मियों को प्रोत्साहित करने और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री जितेंद्र मेड़ा, ब्रांड एंबेसडर डॉ. संजय कोचक, वाहन प्रभारी श्री भोपालसिंह रावत, श्री नवीन मिश्रा एवं आईईसी टीम के सदस्य मौजूद रहे और अभियान की प्रगति का जायजा लिया।












