📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

जनजातीय कार्य विभाग के खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

खरगोन। The India Speaks Desk

खरगोन जिले के लिए खेल जगत से गर्व की खबर सामने आई है। जिले के जनजातीय कार्य विभाग की संस्था से जुड़े दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन मध्य प्रदेश शॉलेय (खो-खो) दल में हुआ है। यह 69वीं राष्ट्रीय शॉलेय क्रीड़ा प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व 13 से 17 दिसंबर 2025 तक राजगढ़ में प्री-नेशनल कोचिंग कैंप आयोजित होगा, जिसके बाद मध्य प्रदेश का दल 20 से 24 दिसंबर 2025 तक अयोध्या में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।

सांदीपनि विद्यालय सेगांव के छात्र अनुराग जितेंद्र चौहान एवं शासकीय कन्या उमावि सेगांव की छात्रा सपना शांतिलाल डावर का चयन राष्ट्रीय शॉलेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

खिलाड़ियों के चयन एवं प्रोफेशनल कोचिंग कैंप के लिए रवाना होने के अवसर पर विभाग प्रमुख एवं सहायक आयुक्त श्री इकबाल आदिल हुसैन तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अश्विन गुप्ता ने पुष्पहार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर कोच श्री भास्कर पाटील को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

“खेलों में उच्च स्तर तक पहुंचना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। जनजातीय कार्य विभाग के खेलों की श्रेष्ठता सराहनीय है।”
— श्री इकबाल आदिल हुसैन

इस मौके पर श्री राजेंद्र मंडलोई, अर्पित सोनी एवं सचिन उपस्थित रहे। वहीं, उपायुक्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग इंदौर श्री बृजेश पांडे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कापडनीस एवं प्राचार्य श्री अशोक कुमरावत ने भी खिलाड़ी छात्र-छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।