📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

ड्राफ्ट रोल प्रकाशन, दावा-आपत्ति निराकरण और SIR-2026 पर दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देश

खरगोन। The India Speaks Desk

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 185 खरगोन में ड्राफ्ट मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) और विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (Special Intensive Revision – SIR 2026) के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी नोडल अधिकारी, बी.एल.ओ. सुपरवाइजर एवं बी.एल.ओ. शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार कटारे ने की। उन्होंने ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित दावा-आपत्ति (Claims & Objections) की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से दिशा-निर्देश दिए।

SIR-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले नोडल अधिकारी, बी.एल.ओ. सुपरवाइजर, बी.एल.ओ. एवं कार्यालयीन कर्मचारियों को इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

बैठक में तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री महेन्द्रसिंह दांगी, श्री दिनेश सोनारतिया, श्री सुन्दरलाल ठाकुर (खरगोन) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा मास्टर ट्रेनर श्री विमल खेडे, माध्यमिक शिक्षक श्री उमाशंकर कुशवाह एवं सहायक शिक्षक भी बैठक में शामिल हुए।
अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता, फील्ड लेवल सत्यापन और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।