📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk

जिले में सोमवार से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई।
इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर भव्या मित्तल ने कहा कि यह अभियान सिर्फ नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने का एक बड़ा अवसर है।

“हर पात्र नागरिक का नाम सूची में होना जरूरी है। 20 साल बाद हो रहा यह पुनरीक्षण हमारी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है।”
— भव्या मित्तल, कलेक्टर खरगोन


घर-घर जाकर होगी मतदाता जानकारी की जांच

कलेक्टर मित्तल ने बताया कि इस बार बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर गणना पत्रक भरेंगे।
उसी आधार पर ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की जाएगी और फिर दावा-आपत्तियों के बाद अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक गणना पत्रक में क्यूआर कोड रहेगा, जिससे जानकारी पूरी तरह सटीक और डिजिटल रूप से दर्ज हो सकेगी।


7 फरवरी तक चलेगा पुनरीक्षण अभियान

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार —

28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रशिक्षण और गणना पत्रकों की तैयारी होगी।

4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर गणना का चरण चलेगा।

9 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी।

8 जनवरी तक दावा-आपत्ति दर्ज की जा सकेगी।

9 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।


जिले में 274 नए मतदान केंद्रों का प्रस्ताव

कलेक्टर ने बताया कि जिले में इस समय 1,554 मतदान केंद्र हैं और पुनरीक्षण के बाद 274 नए केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
क्योंकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी भी मतदान केंद्र पर 1,200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे।

वर्तमान में जिले में 14 लाख 80 हजार 156 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 7,42,645 पुरुष, 7,37,495 महिलाएं और 16 अन्य मतदाता शामिल हैं।


राजनैतिक दलों और मीडिया से सहयोग की अपील

बैठक के दौरान कलेक्टर मित्तल ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने इस बार ऑनलाइन गणना पत्रक प्रिंट करने की सुविधा दी है।
उन्होंने राजनैतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने और मीडिया से मतदाता जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

कलेक्टर ने कहा कि फॉर्म 6, 7 और 8 के जरिए नए नामांकन, विलोपन और स्थानांतरण की प्रक्रिया आसानी से की जा सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि एनएसएस और एनसीसी के वालंटियर इस पूरे अभियान में सहयोग देंगे।

बैठक में सहायक कलेक्टर जामदार फरहान इरफान, डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन,
साथ ही भाजपा, कांग्रेस और बसपा के प्रतिनिधि और मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।