📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

स्वस्थ रहने और खेल भावना का दिया गया संदेश

खरगोन। The India Speaks Desk

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खरगोन में शनिवार को आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन साइकिल रैली और शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, निमाड़ रेंज डीआईजी श्री सिद्धार्थ बहुगुणा और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने किया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

उत्साह से भरी रही साइकिल रैली

उत्कृष्ट विद्यालय से शुरू हुई इस रैली में जिला खेल अधिकारी सुश्री पवि दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र कानुडे, प्राचार्य श्री अखिलेश पाटीदार सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरती इस रैली ने स्वस्थ जीवन, खेल अपनाने और फिट इंडिया का संदेश दिया।

युवाओं को दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

इस अवसर पर खिलाड़ियों और युवाओं को खेल भावना और अनुशासन के पालन की शपथ दिलाई गई। विधायक श्री पाटीदार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा:

“मध्यप्रदेश शासन हर ब्लॉक में उच्च स्तरीय स्टेडियम का निर्माण कर रहा है, ताकि युवा स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।”

अधिकारियों का संदेश

डीआईजी श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने साइकिलिंग को फिटनेस और पर्यावरण से जोड़ते हुए युवाओं को प्रेरित किया और कहा कि प्रत्येक युवा को प्रतिदिन खेल मैदान में कम से कम एक घंटा खेलना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा:

“खरगोन के बच्चों में भी मेजर ध्यानचंद जैसी प्रतिभा मौजूद है, बस जरूरत है उन्हें सही दिशा में तराशने की।”

उल्लेखनीय उपस्थिति

इस मौके पर जिला क्रीड़ा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा, मेरा युवा भारत के अभिषेक राठौड़, यज्ञदत्त वर्मा, जीतेन्द्र हिरवे, भानुप्रताप दसौदी, ज्योतिबाला रावत, प्रवीण किरावर, इकबाल खान, राकेश अंथनकर, स्वाति शर्मा, अरूणा खोडे, आशीष गुप्ता समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।