मंडलेश्वर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भोपाल, भोजपुर, सांची और भीमबेटका स्थलों का किया अध्ययन दौरा
मंडलेश्वर। प्रभु रंसोरे | The India Speaks
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “मां तुझे प्रणाम योजना” के अंतर्गत मंडलेश्वर के शासकीय महाविद्यालय के छात्रों ने राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण किया।
इस योजना का उद्देश्य युवाओं को यात्रा के माध्यम से ऐतिहासिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक स्थलों से परिचित कराना तथा उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है।
यात्रा में महाविद्यालय के छात्र अभिलाष ठाकुर (एनएसएस), प्रदीप खांडे (मेधावी), विवेक कड़ोले (एनसीसी) और अमन ठाकुर (खेल) शामिल रहे।
ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण
📞 7772828778 | 7723024600
छात्रों ने इस दौरान वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, अंतरंग संग्रहालय एवं वीथी संकुल, भोजपुर महादेव मंदिर, सांची स्तूप और भीमबेटका शैलाश्रयों का भ्रमण किया।
सरकार द्वारा उन्हें यात्रा हेतु विशेष किट भी उपलब्ध कराई गई।
विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ
बताया गया कि ये छात्र पूर्व में भी कई प्रतियोगिताओं और शिविरों में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
प्राचार्य का संदेश
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मालसिंह चौहान ने छात्रों की इस सहभागिता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं युवाओं को इतिहास से जोड़ने और उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होंगी।












