📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

ग्रामीणों ने पुष्पमालाओं से किया अभिनंदन, जयकारों से गूंजा गांव

कतरगांव। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

खरगोन–बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल इन दिनों अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ मां नर्मदा की पावन परिक्रमा यात्रा पर निकले हुए हैं। इसी क्रम में उनकी यात्रा ग्राम कतरगांव पहुंची, जहां ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।

ग्राम में पहुंचते ही ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सांसद का स्वागत किया। इस दौरान पूरा गांव मां नर्मदा के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनकी यात्रा की सफलता की कामना की।

ग्रामीणों ने कामना की कि सांसद जिस श्रद्धा और संकल्प के साथ मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले हैं, वह यात्रा निर्विघ्न और सफलतापूर्वक पूर्ण हो तथा मां नर्मदा की कृपा सदैव उन पर बनी रहे।
सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने ग्रामीणों के स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम में विष्णु पाटीदार, जितेंद्र पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, संतोष भालेकर, पवित्र पाटीदार, अभिजित त्रिवेदी सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।