छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
खरगोन। प्रभु रंसोरे | The India Speaks
पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत के मार्गदर्शन में जिलेभर में “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 06 नवम्बर 2025 को पुलिस चौकी बागोद द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागोद में छात्राओं एवं छात्रों को जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी श्री हरिशंकर पान्टेल एवं प्रधान आरक्षक कुलदीप खेडेकर ने छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी, जिनमें प्रमुख रूप से —
गुड टच – बेड टच
महिला अपराध और साइबर ब्लैकमेलिंग के खतरे
📞 7772828778 | 7723024600
बाल विवाह, बाल अपराध और बंधुआ मजदूरी
दहेज प्रताड़ना एवं पॉक्सो एक्ट के प्रावधान
भारतीय न्याय संहिता के तहत बच्चों के आचरण से जुड़े अपराध
“छात्राओं को यह समझाया गया कि किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से मदद लेनी चाहिए।”
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और छात्रों को निम्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
📞 महिला हेल्पलाइन: 1090
📞 पुलिस हेल्पलाइन: 100 / 112
📞 साइबर हेल्पलाइन: 1930
📞 चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
📞 राष्ट्रीय महिला आयोग: 7827170170
📞 एंटी ट्रैफिकिंग हेल्पलाइन: 10582
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, उत्पीड़न या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी।
नवंबर माह भर चलेगा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान
जानकारी के अनुसार “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक जिलेभर में संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता को बढ़ाना है।
कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।












