📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन जिले के किसानों के लिए बड़ी पहल — स्मार्ट सिंचाई व फर्टिगेशन तकनीक से जुड़ने का अवसर

खरगोन। The India Speaks Desk

प्रधानमंत्री-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के घटक “Promotion of Sensor-Based Automation System for Fertigation in Horticulture Crop” में किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इस योजना के तहत सेंसर बेस्ड स्मार्ट फर्टिगेशन सिस्टम के माध्यम से बागवानी फसलों में सटीक सिंचाई और खाद प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाएगा।


कुल 20 इकाइयों को मिलेगी योजना का लाभ

योजना के तहत सामान्य वर्ग के 13, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 4 एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 3 — इस प्रकार कुल 20 इकाइयाँ स्वीकृत की गई हैं।
आवेदन उद्यानिकी विभाग के MPFSTS पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं।
चयन प्रक्रिया संचालनालय भोपाल द्वारा लॉटरी प्रणाली के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

नवीन आवेदन करने वाले इच्छुक कृषक अपने पोर्टल आईडी से योजना को जोड़ सकते हैं।
आवेदन करते समय किसान को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे —

आधार कार्ड

बैंक पासबुक की छायाप्रति

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

खसरा बी-1

पासपोर्ट साइज फोटो

मोबाइल नंबर

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)


मार्गदर्शन और जानकारी हेतु संपर्क

इच्छुक किसान अधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन के लिए अपने-अपने विकासखंड के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
यह योजना कृषि में आधुनिक तकनीक के उपयोग और जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।