महिलाओं को संतुलित आहार और पोषण योजनाओं की दी गई जानकारी
होदड़िया/ खरगोन । प्रभु रंसोरे | The India Speaks
महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में चल रहे पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र होदड़िया में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम परियोजना अधिकारी CDPO श्री शिंदे सर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महिलाओं को बताया गया पोषण का महत्व
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को पोषण के महत्व की जानकारी देना एवं उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शन्नो मोमीन एवं आशा कार्यकर्ता अकीला बी ने गाँव की महिलाओं को संतुलित आहार, बच्चों की पोषण जरूरतें और गर्भवती महिलाओं के खानपान के बारे में विस्तार से बताया।
संतुलित आहार पर जोर
📞 7772828778 | 7723024600
महिलाओं को समझाया गया कि संतुलित और पौष्टिक आहार न केवल बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य को भी सशक्त बनाता है। साथ ही पोषण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सरकारी सहायता की जानकारी भी दी गई।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
गाँव की महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए।












