📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk
राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस माह के आयोजन के ठोस और सकारात्मक परिणाम सामने आने चाहिए।

एनआरसी भर्ती दर में कमी और पोषण वाटिकाओं पर जोर

कलेक्टर ने कहा कि पोषण माह के अंत तक एनआरसी भर्ती दर में कमी आनी चाहिए और सभी पोषण वाटिकाएं पूरी तरह क्रियाशील हो जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजित ग्राम सभाओं से पोषण माह की गतिविधियों को जोड़ा जाए और आंगनवाड़ी केंद्रों की आवश्यकता को ग्राम विजन प्लान में सम्मिलित किया जाए।

मेगा स्वास्थ्य शिविर में होगी नई पहल

उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को बमनाला में आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर में विभागीय कर्मचारी नए आभा आईडी और अपार आईडी बनाने पर विशेष ध्यान दें। साथ ही उन्होंने सभी गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।

खरगोन जिला नंबर वन

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के केपीआई में खरगोन जिला प्रदेश में नंबर एक है। इसके लिए विभागीय अमला बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में महिलाओं और बच्चों के विकास को और आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

जागरूकता गतिविधियों पर रहेगा फोकस

इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज ने बताया कि 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक पोषण माह के दौरान नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और व्यंजन प्रतियोगिता, पोषण चौपाल जैसी गतिविधियां होंगी। इनके माध्यम से लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मुख्य आतिथ्य में 17 सितंबर को शुरू होने वाले ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में वेबकास्ट के जरिए सीधा प्रसारित किया जाएगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।