📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। विशाल भमोरिया | The India Speaks Desk
प्रेस क्लब खरगोन सिटी के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर हुए त्रिकोणी मुकाबले में राजकुमार सोनी भारी मतों से विजयी रहे। पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुए इस चुनाव में पत्रकारों ने लगभग शतप्रतिशत मतदान किया। 127 मतदाताओं में से 120 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।


चुनाव प्रक्रिया और परिणाम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पुरोहित ने बताया कि शहर के राधाकुंज परिसर में हुए चुनाव में कुल 127 मतदाता थे, जिनमें से 120 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे — राजकुमार सोनी, शशिकांत शर्मा और वाहिद खान।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

राजकुमार सोनी को 81 वोट मिले

शशिकांत शर्मा को 35 वोट मिले

वाहिद खान को 3 वोट मिले

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

1 मत रिजेक्ट हुआ

मतदान दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ, जबकि शाम 5 बजे परिणाम घोषित कर दिया गया।


विजेताओं का सम्मान

विजेता उम्मीदवार राजकुमार सोनी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशुतोष पुरोहित और सहायक निर्वाचन अधिकारीद्वय उमेश रेवलिया व तरुण सोनी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्यों को भी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


जश्न और जुलूस

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पत्रकारों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की थाप पर जमकर उत्सव मनाया। सोनी को जीप पर बैठाकर विजय जुलूस निकाला गया, जो राधाकुंज परिसर से होते हुए ओल्ड पीआरओ कार्यालय तक पहुंचा। खास बात यह रही कि हारने वाले प्रत्याशी शशिकांत शर्मा और वाहिद खान भी इस जुलूस में शामिल हुए।


बधाई और सौहार्द

परिणाम घोषित होने के बाद शशिकांत शर्मा और वाहिद खान ने राजकुमार सोनी को गले लगाकर बधाई दी।

शशिकांत शर्मा ने कहा—

“निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराए गए। हम सभी साथी खुश हैं और आपस में मिलजुल कर काम करते रहेंगे। आशा है कि जो घोषणाएं की गई हैं, वे पूरी भी होंगी।”

वाहिद खान ने कहा—

“खरगोन में पहली बार प्रेस क्लब का चुनाव इतने कम समय में और बेहतर तरीके से कराए गए हैं। चुनाव समिति को इसके लिए बधाई और श्री सोनी को भी शुभकामनाएं।”

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।