📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

तीन दिवसीय अभियान 12 अक्टूबर से, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

खरगोन। The India Speaks Desk

जिले में आगामी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को वाहन रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलत सिंह चौहान ने पुराने अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली एमजी रोड, श्रीकृष्ण टॉकीज, बस स्टैंड, गायत्री मंदिर होते हुए जिला चिकित्सालय पहुंची।
रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

भारत पोलियो मुक्त, पर पड़ोसी देशों में अब भी खतरा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलत सिंह चौहान ने बताया कि हमारा देश पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में पोलियो के केस अब भी पाए जा रहे हैं।

“इसलिए ज़रूरी है कि हर बच्चा पोलियो की खुराक समय पर ले, ताकि संक्रमण का कोई खतरा न रहे।”
— डॉ. दौलत सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

उन्होंने बताया कि जिले में 12 अक्टूबर से सघन पल्स पोलियो अभियान का क्रियान्वयन किया जाएगा।


262150 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय भट्ट ने जानकारी दी कि 12, 13 और 14 अक्टूबर 2025 को सम्पूर्ण जिले में पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जाएगा।
अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के 2,62,150 बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाई जाएगी।
इसके लिए जिले में कुल 2029 बूथ, 69 मोबाइल टीमें और 4112 स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं।
सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी के लिए 230 पर्यवेक्षक दल जिला और ब्लॉक स्तर पर गठित किए गए हैं।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

पहले ही दिन बच्चों को खुराक पिलाने की अपील

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलत सिंह चौहान ने आमजन से अपील की कि

“12 अक्टूबर को अभियान के पहले दिन ही अपने नज़दीकी बूथ पर जाकर अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक ज़रूर पिलाएं।”

कार्यक्रम के अंत में डॉ. धीरेन्द्र सोनी ने रैली में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।