📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होगा व्यापक प्रचार, अधिक से अधिक प्रकरण निपटाने का आह्वान

सनावद। The India Speaks Desk

नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंगलवार को सनावद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडलेश्वर के आदेश तथा तहसील विधिक सेवा समिति, सनावद के निर्देशानुसार की गई।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

न्यायाधीश महोदय ने दिए निर्देश—नगर व ग्रामीण अंचलों में करें विस्तृत प्रचार

कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश महोदय श्री असलम दहलवी साहब ने वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह प्रचार वाहन नगर के प्रत्येक वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को नेशनल लोक अदालत की सुविधाओं और लाभ के बारे में जागरूक करेगा।


छोटे-मोटे विवादों के निपटारे में लोक अदालत प्रभावी

न्यायाधीश श्रीमान ने आमजन को संबोधित करते हुए बताया—

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

“लोक अदालत में छोटे-मोटे विवाद, पति-पत्नी के मामले, प्री-लिटिगेशन प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण, जलकर एवं संपत्ति कर, नगर पालिका संबंधी मामलों में छूट दी जाती है। लोग अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ लें।”


अधिवक्ता संघ ने प्रकरणों में अधिकतम राजीनामे कराने का संकल्प लिया

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री गणेश मालवीय ने कहा कि राजीनामा योग्य प्रकरणों में अधिक से अधिक प्रयास कर निपटारे कराए जाएंगे।

अन्य सम्माननीय अधिवक्ताओं ने भी कहा कि—

“लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण निपटाने हेतु हम सभी पूर्ण प्रयास करेंगे ताकि लोक अदालत सफल रहे।”


अधिकारियों व अधिवक्ताओं की रही उपस्थिति

इस अवसर पर श्री कृष्णराव सोनाने, आशीष मिश्रा, ज्योति चौहान, श्वेता महेश्वरी, मंडलोई, रिंकेश जैन, जेके यादव, जेएस यादव, दीपिका गोस्वामी, मनोज यादव, नोमान, मनोज गीते, केएस सोहनी, विजय घरिया, भारत पटेल, विमल बिरला, न्यायालय खंडपीठ सदस्य रविंद्र अंबिया सहित समस्त अधिवक्ता गण एवं न्यायालय स्टाफ उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।