📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन, 11 अगस्त 2025 – ऐतिहासिक शिवड़ोला शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के नेतृत्व में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक ने जिले व बाहरी फोर्स को कड़े दिशा-निर्देश दिए।


QRT, STF, SAF और 5 जिलों की फोर्स तैनात

शहर में लाखों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर और बुरहानपुर जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। इनमें QRF (Quick Response Force), STF (Special Task Force), और SAF (Special Armed Force) शामिल हैं। सभी बलों को शोभायात्रा के मार्ग और शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

ड्रोन और CCTV से होगी 24×7 निगरानी

चल समारोह की सतत निगरानी हेतु पूरे रूट पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरे भी हवा से निगरानी करेंगे ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।


बलवा ड्रिल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी एक्टिव

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

शहर के संवेदनशील इलाकों में बलवा ड्रिल सामग्री से लैस 8 पुलिस पार्टी तैनात की गई हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के लिए विशेष निगरानी टीम गठित की गई है जो फेसबुक, व्हाट्सएप समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक या भड़काऊ कंटेंट पर नजर रखेगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व को सामाजिक समरसता, सौहार्द और शांतिपूर्वक वातावरण में मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।


🟦 *अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे 7772828778

Email: editor@theindiaspeaks.com*

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।