खरगोन। The India Speaks Desk
जिले में पर्यटन विभाग द्वारा फिट इंडिया मिशन के तहत ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ थीम पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का मार्ग और समापन
यह रैली एसडीएम कार्यालय से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर तिराहा होते हुए डीआरपी लाइन में समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने साइकिलिंग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
अधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आकाश सिंह, खेल अधिकारी सुश्री पवी दुबे, डीएटीसीसी श्री नीरज अमझरे, सहायक आयुक्त जनजातीय विकास श्री इकबाल आदिल हुसैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानुड़े, जिला योजना समन्वयक श्री खेमराज सेन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
200 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी
रैली में लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें स्कूली विद्यार्थी, जिला पुलिस बल, जिला प्रशासन और विभिन्न स्पोर्ट्स क्लबों के सदस्य शामिल थे।












