📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

स्वामी विवेकानंद जयंती पर निखिल विद्या विहार में योग व राष्ट्रभाव का संगम

बड़वाह / बामनपुरी। The India Speaks Desk

स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती के अवसर पर निखिल विद्या विहार, बामनपुरी में गणमान्य ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य श्री महेश बिरला के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में योग शिक्षक धर्मेंद्र पवार एवं पंकज देवराय के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

स्वामी विवेकानंद के विचारों से कराया गया परिचय

कार्यक्रम के आरंभ में अतिथि परिचय श्री कमल सिंह तंवर द्वारा दिया गया।
स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचारों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर पंकज देवराय एवं भास्कर पाटीदार ने विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के सफल संचालन में छात्र संघ की छात्राओं मुस्कान सुर्याल, शिवानी वासुरे, रागिनी यादव, भूमिका शाह, नेहा राठौर, श्रेष्ठी पाटीदार, रूपाली पाटीदार, आयुषी बिरला, कशिश शाह एवं प्रियांशी बिरला की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका विद्या गुप्ता द्वारा मध्यप्रदेश गान एवं राष्ट्रगीत का गायन करवाया गया। आभार प्रदर्शन मीनाक्षी पाटीदार ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।