📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शासकीय पीजी कॉलेज खरगोन में हुआ वंदे मातरम् स्मरणोत्सव, दिल्ली से देखा गया लाइव प्रसारण

खरगोनThe India Speaks Desk

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शासकीय पीजी कॉलेज खरगोन में जिला स्तरीय वंदे मातरम् स्मरणोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन से हुई। इस दौरान दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित वंदे मातरम् स्मरणोत्सव का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

इस अवसर पर विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा —

“वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति हमारी निष्ठा, समर्पण और गौरव का प्रतीक है। श्री बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 7 नवंबर 1875 को रचित यह गीत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्वर बन गया और आगे चलकर यह भारत का राष्ट्रीय गीत बना।”

उन्होंने कहा कि इस सुमधुर गीत के बोलों में पूरे भारत का वर्णन आता है और यह देश के उत्साह, गौरव और एकता का प्रतीक है। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगाँठ पर जब सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक और विद्यार्थी एक साथ इसका गायन करते हैं, तो यह सामूहिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है।

अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तंवर, उपाध्यक्ष श्री बापूसिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बिट्टू सहगल, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री राजेश शाक्य, एसडीएम श्री वीरेन्द्र कुमार कटारे और श्री नीरज अमझरे सहित अनेक अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

कार्यक्रम के दौरान एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें वंदे मातरम् गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसके लेखक श्री बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का योगदान और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।