📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मरीजों से की चर्चा, हेल्पलाइन बंद मिलने पर आउटसोर्स कंपनी को नोटिस के निर्देश

खरगोन। The India Speaks Desk

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार 13 दिसंबर को जिला चिकित्सालय खरगोन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल की मुख्य सड़क के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों, वार्डों एवं रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री सारंग ने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से चर्चा कर इलाज की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से पूछा कि अस्पताल पहुंचने के कितने समय बाद इलाज प्रारंभ हुआ। इस पर मरीजों ने समय पर इलाज मिलने पर संतुष्टि व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने अस्पताल की हेल्पलाइन सेवा की जांच स्वयं फोन लगाकर की। हेल्पलाइन नंबर बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित आउटसोर्स कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश सिंह, पार्टी अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।