📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com
खरगोन | द इंडिया स्पीक्स डेस्क | 03 जुलाई 2025
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने बुधवार को जुलवानिया रोड स्थित आस्था ग्राम ट्रस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया और भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता का अवलोकन किया।
कलेक्टर मित्तल ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निर्माणाधीन ओपन जिम और बास्केटबॉल कोर्ट का जायजा लिया। ट्रस्ट के केयरटेकर और समिति सदस्यों के आग्रह पर उन्होंने ट्रस्ट परिसर में पौधरोपण भी किया।
📞 7772828778 | 7723024600
निरीक्षण के दौरान जिला खनिज अधिकारी श्री सावन सिंह चौहान, एपीओ श्री उमेश जोशी, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवि दुबे, तथा ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।