📍 खेल डेस्क | सौरभ सावले | द इंडिया स्पीक्स
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मैच के पहले दिन का पहला सत्र दोनों ही टीमों के लिए मिश्रित रहा। जहां एक ओर भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक पूरा किया, वहीं दूसरी ओर टीम ने दो अहम विकेट भी गंवा दिए।
मैच की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की। लेकिन राहुल 26 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बन गए। तीसरे नंबर पर आए करुण नायर ने 50 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रन बनाए, लेकिन वह भी ब्रायडन कार्स की गेंद पर आउट हो गए।
पहले सत्र के समाप्त होने तक भारत का स्कोर 98 रन पर 2 विकेट रहा। यशस्वी जायसवाल 62 रन बनाकर नाबाद हैं और कप्तान शुभमन गिल 1 रन बनाकर उनके साथ क्रीज़ पर डटे हुए हैं।
📊 सत्र समाप्ति तक स्कोर:
भारत – 98/2 (26 ओवर)
यशस्वी जायसवाल: 62*
शुभमन गिल: 1*
आउट: केएल राहुल (2), करुण नायर (31)
गेंदबाज़: क्रिस वोक्स (1), ब्रायडन कार्स (1)
दूसरे सत्र में भारत की नज़र मज़बूत साझेदारी और बड़े स्कोर की ओर होगी, जबकि इंग्लैंड जल्द विकेट चटकाने की फिराक में रहेगा।












[…] India vs England: दूसरे टेस्ट के पहले दिन के पहले … […]