📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा खरगोन के स्टेडियम मैदान में जिला स्तरीय शालेय हॉकी चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के 15 से अधिक विद्यालयों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना खेल कौशल दिखाया।

चयनित खिलाड़ी करेंगे संभाग स्तर पर प्रतिनिधित्व

क्रीड़ा निरीक्षक हबीबबेग मिर्जा ने बताया कि इस स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अतिथियों का संबोधन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और खेल दोनों पर ध्यान देना चाहिए। हॉकी ऐसा खेल है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ टीमवर्क की भावना भी विकसित करता है।”

विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार कानूडे ने कहा कि “स्कूली शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल, नृत्य, साहित्य, कला और विज्ञान प्रदर्शनी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराता है।”

आयोजन में सहभागिता

इस अवसर पर संयोजक विद्यालय बाल शिक्षा निकेतन के प्राचार्य प्रवीण मीणा, खेल शिक्षक अनिल पांडेय, समाजसेवी सुशील अग्रवाल, वरिष्ठ हॉकी कोच इकबाल खान, राकेश अथंकर, इमरान खान और शिक्षा विभाग के आफताब खान उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।