📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पटवारी संघ ने की गिरफ्तारी की मांग, दो घंटे तक बंधक बनाने और जातिगत गाली-गलौज का आरोप

बड़वाह (संवाददाता), The India Speaks।
खरगोन जिले के बड़वाह जनपद की ग्राम पंचायत लौंदी बी के सरपंच अर्जुन कौशल की दबंगई इस बार उन पर भारी पड़ गई है। महिला पटवारी से मारपीट, जातिगत गाली-गलौज और बंधक बनाने के गंभीर आरोपों के चलते सरपंच के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना ने प्रशासनिक अमले में भी आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।

घटना का ब्यौरा: सीमांकन के दौरान भड़का विवाद

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

मामला 18 जुलाई का है। नायब तहसीलदार बड़वाह के आदेश के तहत राजस्व निरीक्षक और पटवारी दल ग्राम लखनपुरा की भूमि सर्वे नंबर 111/1/2 और 111/2 का सीमांकन कर रहे थे। सीमांकन के बाद खेत की सीमा निर्धारित करने के लिए खूँटे गाड़े जा रहे थे। इसी दौरान दो पक्ष—मनोज अग्रवाल और अर्जुन कौशल (जो कि सरपंच भी हैं)—के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

मनोज अग्रवाल के बुलावे पर पटवारी महिला कर्मचारी अपनी साथी पटवारी पियूष जैन के साथ खेत पर पहुंचीं। मौके पर देखा गया कि अर्जुन कौशल द्वारा खूँटे सीमांकन रेखा से अंदर गाड़े जा रहे थे। जब महिला पटवारी ने आपत्ति जताई, तो अर्जुन कौशल ने भड़कते हुए दोनों पटवारियों से गाली-गलौज, जातिगत अपशब्द और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

बंधक बनाना, नक्शा छीनना, चाबी छिपाना

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

आरोपों के अनुसार, अर्जुन कौशल ने महिला पटवारी से नक्शा छीन लिया और पियूष जैन की बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद दोनों को लगभग दो घंटे तक जबरन रोके रखा गया और उनसे पैसे तक छीने गए।

पटवारी संघ ने उठाई आवाज

इस घटना के बाद पटवारी संघ ने तहसीलदार, एसडीएम और बड़वाह थाने में शिकायत दर्ज कराई। संघ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

“महिला पटवारी के साथ अभद्रता और बंधक बनाना बेहद निंदनीय है। हमने दोषी सरपंच की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।”
— पन्नालाल भालसे, तहसील अध्यक्ष, पटवारी संघ, बड़वाह

प्रशासन की प्रतिक्रिया

एसडीएम बड़वाह सत्यनारायण दर्रो ने कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। वहीं टीआई बलरामसिंह राठौर ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।