📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन /बड़वाह /द इंडिया स्पीक्स

हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम की दसवीं पर रविवार को मुस्लिम समाज द्वारा परंपरागत ताजियों का भव्य जुलूस निकाला गया। पूरे नगर में अमन, भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द्र का संदेश देते हुए यह आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

सुबह नमाज के बाद ताजियों का एकत्रीकरण, दोपहर में जुलूस प्रारंभ

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

सुबह 9 बजे नमाज के बाद इकबाल चौक पर ताजियों का एकत्रीकरण हुआ। दोपहर 12 बजे से मुस्लिम अंजुमन कमेटी के नेतृत्व में जुलूस आरंभ हुआ। सबसे आगे कमेटी का ताजिया और उसके पीछे करीब 35 छोटे-बड़े ताजिए नगर भ्रमण को निकले। राह में लोगों ने लोभान चढ़ाकर ताजियों का स्वागत किया और मन्नतें मांगी।

पुष्पवर्षा, स्वागत और प्रशासन की सख्ती

जुलूस मौलाना आजाद मार्ग, जाट मोहल्ला होते हुए इंदौर-खंडवा मार्ग पर पहुंचा, जहां सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने पुष्पवर्षा की। मुस्लिम सदर का पुष्पहार से स्वागत भी किया गया। पूरा मार्ग धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे की भावना से सराबोर नजर आया।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

रात्रि 10 बजे रंग-बिरंगी रोशनी के साथ ताजिए फिर से नगर भ्रमण करेंगे। सोमवार को सभी ताजियों का विसर्जन कर्बला (फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पीछे) में किया जाएगा।

प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

पूरे आयोजन के दौरान एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल, एसडीएम सत्यनारायण दर्रे, एसडीओपी अर्चना रावत, टीआई बलराम सिंह राठौर, तहसीलदार शिवराम कनासे सहित प्रशासनिक अमला मार्गों पर तैनात रहा। 50 से अधिक पुलिसकर्मी, नगर सुरक्षा समिति सदस्य, कोटवार व पटवारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।