तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी-बेटी घायल — उजड़ा परिवार
अवैध रेत उत्खनन कार्य हैं जोरों पर, प्रशासन मौन
📍 बड़वाह | 14 जुलाई 2025 | The India Speaks | रितेश दुबे
बड़वाह से करीब 3 किलोमीटर दूर मोरटक्का पुल पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
तेज रफ्तार से आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जबर्दस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पूरा परिवार पुल से गिर पड़ा।
हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।
🧍♂️ मृतकों की पहचान:
मोहन पिता रमेश (35 वर्ष), निवासी मोरघड़ी
📞 7772828778 | 7723024600
अनय उर्फ गुड्डू (8 वर्ष) — मोहन का बेटा
🚑 घायल:
ज्योति बाई पति मोहन (30 वर्ष) – पत्नी
शिवन्या (9 वर्ष) – बेटी
🔎 कैसे हुआ हादसा?
परिवार ग्राम बारुल से लौट रहा था, तभी मोरटक्का पुल पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरा परिवार पुल पर जा गिरा, जबकि ट्रैक्टर और चालक करीब 60 फीट नीचे नर्मदा किनारे पत्थरों पर जा गिरे।
👁️ चश्मदीद की गवाही:
पवन सोलंकी, जो घाट पर श्रद्धालुओं को खीर वितरण कर रहे थे, ने बताया—
“अचानक जोर की आवाज आई, देखा कि ट्रैक्टर नीचे गिरा पड़ा है। हमने तुरंत लोगों की मदद से चालक को निकाला, उसे ज्यादा चोट नहीं आई।”
⚖️ जिम्मेदार कौन?
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की पूरी गलती ट्रैक्टर चालक की है, जो तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।
अवैध रेत परिवहन के कारण ऐसे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं दिखी है। स्थानीय लोगों ने बताया चालक शराब के नशे में धूत था।
🏥 प्रशासन की कार्रवाई


घटना की सूचना मिलते ही SDOP अर्चना रावत बड़वाह सिविल अस्पताल पहुंचीं।
चालक को हिरासत में लिया गया है
उन्होंने घायल पत्नी ज्योति बाई और बेटी शिवन्या से घटना की जानकारी ली।
दोनों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है।
मृतकों के शव पोस्टमार्टम रूम में रखे गए हैं, और परिजनों को सूचना दे दी गई है।












