📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मंडलेश्वर पुलिस की मानवता का परिचय, सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया 18 वर्षीय युवक

मंडलेश्वर। राजा गोखले | The India Speaks
मंडलेश्वर पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। बिहार के कैमूर जिले के ग्राम बिलाडी का 18 वर्षीय युवक रोहित पिता सुनील पासवान, जो गत 16 अगस्त से नेपाल सीमा से लापता था, 25 अगस्त की रात मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया में देखा गया। युवक मानसिक रूप से कमजोर था। गांव के सरपंच धर्मेंद्र वसुनिया ने तत्काल युवक को थाना मंडलेश्वर पुलिस के सुपुर्द किया।


पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल

थाना प्रभारी दीपक यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हेड कॉन्स्टेबल दिनेश रोमडे और प्रधान आरक्षक फारूक खान को निर्देश दिए कि बिहार पुलिस से तुरंत संपर्क किया जाए। गूगल की मदद से बिहार के सोनहन थाना से संपर्क किया गया। वहां से पुष्टि हुई कि उक्त युवक की गुमशुदगी का आवेदन पहले से दर्ज है।


परिवार तक सुरक्षित पहुंचाया गया युवक

मंडलेश्वर पुलिस ने युवक के परिजनों से बात कर उन्हें मंडलेश्वर बुलवाया। 27 अगस्त की रात परिजन मंडलेश्वर पहुंचे और 28 अगस्त की सुबह युवक को उसके दो बहनोई कृष्णा पासवान और करण पासवान के सुपुर्द किया गया। इस दौरान पुलिस ने युवक की देखभाल करते हुए भोजन और रहने की व्यवस्था भी की।


ट्रेन से इंदौर होते हुए मंडलेश्वर पहुंचा युवक

जानकारी के अनुसार, युवक ट्रेन से इंदौर पहुंचा और वहां से भटकते हुए मंडलेश्वर आ गया। पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता के चलते युवक सकुशल अपने परिजनों तक पहुंच पाया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।