📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

25 अगस्त से 30 अगस्त तक आमजन और मवेशियों की एंट्री प्रतिबंधित, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

महेश्वर|खरगोन। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

मंडलेश्वर-जामगेट रोड पर स्थित छोटा जाम फील्ड फायरिंग रेंज में 25 अगस्त से लेकर 30 अगस्त 2025 तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में आमजन और मवेशियों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। फायरिंग की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इस क्षेत्र से गुजरने वाले नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

फायरिंग का शेड्यूल और प्रशासनिक अलर्ट

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडलेश्वर के पत्र क्रमांक 25/22/मा चि/25 के अनुसार, द इन्फेंट्री स्कूल महू के पत्र क्रमांक 2109/TT दिनांक 1 अगस्त 2025 के आधार पर यह फायरिंग अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।

25 और 26 अगस्त को फायरिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

27 और 28 अगस्त को फायरिंग सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी।

29 और 30 अगस्त को यह अभ्यास सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

इस दौरान क्षेत्र में मुनादी के माध्यम से चेतावनी देने के लिए ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी और चौकीदारों को निर्देशित किया गया है।

प्रशासन की अपील: न जाएं फायरिंग क्षेत्र में

“इन तिथियों में कोई भी व्यक्ति या मवेशी छोटा जाम फायरिंग एरिया की सीमा में प्रवेश न करे, अन्यथा दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।”

प्रशासन द्वारा जारी पत्र में विशेष रूप से कहा गया है कि प.ह.न. 34, 25, 50, 52 जैसे प्रभावित क्षेत्रों में पंचनामा के साथ मुनादी करवा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। ग्राम पंचायत और पटवारी को इस सूचना की प्रतिलिपि भेज दी गई है।

आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

स्थानीय निवासियों और राहगीरों से अपील की गई है कि वे इन तिथियों में जामगेट रोड का उपयोग न करें। इंदौर जाने वाले यात्री मंडलेश्वर से धमनोद रोड या करही क्षेत्र के निवासी बलवाड़ा रोड से यात्रा कर सकते हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।