📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

देशभर में रक्तदान शिविर और आध्यात्मिक आयोजनों के साथ दादी जी को दी गई श्रद्धांजलि

बड़वाह| The India Speaks डेस्क

ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि 25 अगस्त को पूरे देश में विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देशभर के सभी ब्रह्माकुमारीज़ केंद्रों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ, जिनके माध्यम से एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। साथ ही माउंट आबू स्थित संस्था के मुख्यालय पर हाफ मैराथन का आयोजन भी हुआ।

बड़वाह में योग साधना कार्यक्रम आयोजित

इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज़ बड़वाह केंद्र पर भी विशेष योग साधना कार्यक्रम आयोजित हुआ। केंद्र प्रभारी बी.के. वीणा दीदी ने दादी प्रकाशमणि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा:

“1922 में जन्मी दादी जी मात्र 14 वर्ष की आयु में ब्रह्माकुमारी संस्था के संपर्क में आईं और 1936 में अपना जीवन परमात्म कार्य और मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। 25 अगस्त 2007 को 85 वर्ष की आयु में आपने यह नश्वर देह त्यागी। 38 वर्षों तक संस्था की मुख्य प्रशासिका के रूप में आपने ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को विश्व पटल तक पहुँचाया। आपकी दूरदृष्टि, कुशल प्रशासन, स्नेह और विश्व बंधुत्व की भावना ने भारतीय आध्यात्म और राजयोग मेडिटेशन को 137 देशों में पहुंचाया।”

उन्होंने यह भी बताया कि दादी जी के सान्निध्य में अब तक 40 हज़ार से अधिक बहनें संस्था को समर्पित हो चुकी हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दादी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए, प्रसाद ग्रहण किया और उनके तपस्वी जीवन से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने आचरण में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन बी.के. नितिन भाई साहब द्वारा किया गया और सभी उपस्थितों का आभार प्रकट किया गया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।